हरियाणा पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये हड़पने और सिलेक्शन नहीं होने के बाद राशि वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में सदर थाना पुलिस ने फतेहाबाद जिला के गांव नहला निवासी सुनील कुमार के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
8 जून को सुनील ने उसे चंडीगढ़ बुलाया और भर्ती करवाने वाले व्यक्ति से मिलवाने की बात कही। उसे 2-3 जगह घूमाने के बाद सुनील ने बताया कि वह व्यक्ति दिल्ली चला गया है। फिर उसने कहा कि 10 जून 2021 को 15 लाख रुपये लेकर उसे सिरसा बुलाया गया। उस व्यक्ति के वहां न मिलने पर वह दिल्ली चले गए, लेकिन वह दिल्ली में भी नहीं मिला।
इसके बाद वह वापस हिसार लौट आए। सुनील ने नवीन के भर्ती होने का विश्वास दिलाते हुए उस से 15 लाख रुपये की राशि ले ली और शपथ पत्र पर ली गई राशि लिख कर दे दी। लिस्ट आउट होने पर उसके भतीजे नवीन का सिलेक्शन नहीं हुआ।
इसके बाद उसने सुनील से संपर्क साधा तो वह कुछ दिन इंतजार करने की बात कहता रहा। फिर सुनील ने राशि लौटाने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। जांच अधिकारी एएसआई महीपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ धोखाधड़ी करने, धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।