फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से ठगे तीस हजार रुपये, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खोल। गांव नांगलमूंदी बस स्टैंड पर शुक्रवार को कार सवार एक व्यक्ति एक दुकानदार से तीस हजार रुपये की ठगी कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव कुमरोदा निवासी उमेद सिंह ने नांगलमूंदी के बस स्टैंड पर चाय की दुकान कर रखी है। शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे एक कार उसके खोखे के आगे रुकी। उसमें सवार एक व्यक्ति ने दुकानदार से पानी की बोतल लेने के बाद दो हजार रुपये के नोट के बदले सौ-सौ रुपये के नोट देने को कहा। दुकानदार ने सौ रुपये के दो हजार नोट लेने के बाद गिनना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक नोट गिर गया। दुकानदार ने जमीन पड़े नोट को उठाने का प्रयास किया तो वह गिर गया। इसी दौरान कार सवार व्यक्ति उसकी जेब में रखे करीब 30 हजार रुपये निकाल लिए तथा कार में सवार होकर फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालना शुरू कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ुपलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालना शुरू कर दिए है। जल्द ही आरोपी की तलाया कर ली जाएगी।
-भारत भूषण, एसएचओ खोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें