फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी में फंदे पर लटका मिला कंपनी कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बावल। बावल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में कार्यरत एक कर्मचारी ने सोमवार को अपने पेइंग गेस्ट हाउस में पंखे के हुक में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सिरसा निवासी करीब 28 वर्षीय कुशल कुमार बावल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत था। वह औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर दो में स्थित एक पीजी में किराए पर रहता था। सुबह कंपनी से आने के बाद उसने कमरे में लगे पंखे के हुक में फांसी का फंदा लगा कर जान दे दी। घटना के वक्ता वहां कोई भी मौजूद नहीं था। आसपास के लोगों ने उसे फांसी पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। कसौला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने बावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के पड़ोसियों से जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि कुशल कुमार पिछले कुछ दिन से मानसिक तौर पर परेशान दिख रहा था। वह लोगों से मेलजोल कम रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें