फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद के मामले में मोलवी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से मारपीट करने के मामले में मौलवी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
युवती को बंधक बनाने, मारपीट करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने नूंह के एक गांव निवासी मौलवी को गिरफ्तार किया है। करीब सात माह पूर्व शहर के मोहल्ला संघी का बास में एक युवती ने बंधक बनाने, जबरदस्ती शादी करने, धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगाते हुए शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले में शहर थाना पुलिस में आरोपित युवक आसिफ को उसी समय गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक सितंबर 2017 को उत्तर प्रदेश निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जिला कन्नौज के गांव सिवरा मऊ निवासी मोहम्मद आसिफ वर्ष 2014 में उसे घर से भगा कर जम्मू ले गया और वहां उससे शादी कर ली थी। आसिफ ने उसे जम्मू कश्मीर, जयपुर सहित अलग-अलग जगह पर रखा। युवती ने जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने का आरोप भी लगाया था। जुलाई 2017 को आसिफ उसे रेवाड़ी में संघी का बास मोहल्ला में अपनी बुआ के पास ले आया और यहां पर किराए के कमरे में रहने लगे। पैसे खत्म होने के बाद उसके साथ रोजाना मारपीट की जाती। युवती ने मेहरवाड़ा स्थित मस्जिद के मौलवी मोहम्मद हुसैन व आसिफ की बुआ पर भी मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया था। एक सितंबर को भी आसिफ ने युवती के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया था। युवती की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आसिफ को उसी समय गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार की शाम को पुलिस ने मौलवी मोहम्मद हुसैन को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें