फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछा कोड, निकाले रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड की जानकारी मांग खाते से निकाले 46 हजार रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के मोहल्ला गौतम नगर निवासी एक व्यक्ति से अज्ञात युवक ने बैंक अधिकारी बनकर एटीएम पिन और अन्य जरूरी जानकारी लेकर उसके खाते से 46 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर बैंक खाते से राशि निकलने का संदेश आने के बाद ठगी का पता लगा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गौतम नगर निवासी विष्णु के पास उसके मोबाइल पर फोन आया था। फोन करने वाले ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताया। उसने विष्णु बताया कि उसका एटीएम बंद होने वाला है। उसे अपडेट करना है। इस कारण एटीएम कार्ड से संबंधित जानकारी चाहिए। थोड़ी देर बाद विष्णु के खाते से पैसे कटने शुरू हो गए। देखते ही देखते विष्णु के एसबीआई खाते से 46 हजार रुपये की नकदी निकाल ली गई। नकदी निकलने का पता लगने के बाद उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दी। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें