फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस को प्रतिकूल प्रविष्टि, वेतन भी रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस को प्रतिकूल प्रविष्टि, वेतन भी रोका
विज्ञापन


रायबरेली। डीएम संजय कुमार खत्री ने बुधवार को बचत भवन में विकास कार्यों की समीक्षा की। छात्रवृत्ति देने में डीआईओएस गिरधारीलाल कोली की मनमानी कार्यशैली मिलने पर डीएम न कड़ी फटकार लगाते हुए उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए।

साथ ही बैठकों में गायब रहने पर वेतन भी रोकने के आदेश दिए। डीएम ने कहा कि गर्मी से पहले पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करा ली जाए।

डीएम ने कहा कि प्रसूताओं को जननी सुरक्षा योजना का पूरा लाभ समय से दिया जाए। मनरेगा में अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

बैठक में डीएम ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, मार्ग प्रकाश, स्मार्ट सिटी योजना, गन्ना भुगतान, विद्युत व्यवस्था की स्थिति ठीक होने पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत व्यवस्था में बिलिंग के कार्यो में लगे कर्मियों की ट्रेनिंग कराने तथा उनका बिलिंग टारगेट फिक्स करने के आदेश दिए।

छात्रवृत्ति के कार्य में ढिलाई बरतने पर डीआईओएस को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं मीटिंग में बिना अनुमति के गायब रहने पर वेतन रोकने के आदेश दिए।

डीएम ने कहा कि शत प्रतिशत गांवों को ओडीएफ करने में कतई लापरवाही न बरती जाए। ओडीएफ घोषित गांवों में से चार ग्राम पंचायतों को चुनकर उनका रेंडम सत्यापन कराने के आदेश दिए। इस मौके पर सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें