फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसोर्ट संचालक की गाड़ी चोरी करने वालों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। दिल्ली से जयपुर जा रहे एक रिसोर्ट संचालक की गाड़ी चोरी करके फरार होने के मामले में कसौला थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया तथा पूछताछ के बाद उनको जेल भेज दिया। चारों आरोपी अन्य किसी मामले में झज्जर जेल में बंद थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला झज्जर गांव मांढोठी निवासी मोनू उर्फ अजीत, योगराज उर्फ योगी, कृष्ण व मोनू उर्फ काला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार जयपुर निवासी उदयजीत सिंह का दिल्ली जयपुर हाईवे पर कुकस के निकट डेरा आमेर के नाम से रिसोर्ट है। 18 अप्रैल को वे अपनी फार्च्यूनर गाड़ी में अकेले दिल्ली से जयपुर जा रहे थे। हाईवे पर गांव आसलवास फ्लाइओवर पर पहुंचे तो पीछे से एक कार चालक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से वे गाड़ी से उतर कर पीछे आ गए। इस दौरान कार में तीन-चार युवकों ने पीछे उदयजीत सिंह को बातों में उलझा लिया तथा एक युवक उनकी गाड़ी लेकर फरार हो गया। गाड़ी में मोबाइल व अन्य सामान भी था। पुलिस ने उदयजीत की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। करीब 15 दिन पूर्व झज्जर पुलिस ने उक्त आरोपियों को किसी अन्य वारदात के दौरान चोरी की हुई फॉर्च्यूनर गाड़ी सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा पूछताछ पर आरोपियों ने गाड़ी चोरी की इस वारदात का खुलासा किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को शनिवार अदालत में पेश किया गया वहा से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें