फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, 11 नए केस मिले, जानिए जिले का आंकड़ा

Fri, 21 Apr 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में लाइन में खड़े कुछ मरीजों के चहरे पर नहीं है मास्क।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। जिले में वीरवार को 11 नए संक्रमित मिले। इससे पहले बुधवार को 14 और मंगलवार को सात संक्रमित मिले थे। इसके साथ जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 43 हो गई हैं। वहीं चार व्यक्ति स्वस्थ भी हुए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ आमजन को अपने स्वास्थ्य के साथ दूसरों का भी ख्याल रखते हुए एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। वीरवार को कुल 245 कोविड सैंपल लिए गए, इनमें 39 की रिपोर्ट निगेटिव मिली और 206 की रिपोर्ट लंबित है। वीरवार को आए संक्रमितों में रेवाड़ी शहर अर्बन और खोल से 4-4, गुरावड़ा से दो व मीरपुर में एक केस शामिल है।
विज्ञापन


कोरोना रोधी टीकों की उपलब्धता को लेकर कोई मैसेज नहीं
उप सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 31 मार्च को वैक्सीन खत्म होने के बाद से अब तक टीकाकरण को लेकर निदेशालय की ओर से कोई भी मैसेज नहीं आया है। लोग कोरोनारोधी टीकाकरण कराने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचने लगे हैं। लंबे समय समय से टीके उपलब्ध नहीं होने के कारण टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। विभाग के अधिकारियों के पास इस संबंध में उच्च अधिकारियों की ओर से किसी प्रकार का संदेश नहीं आया है कि कब तक टीके उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें