संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में 25 अप्रैल को होने वाले दूसरे दीक्षांत समारोह में जिन विद्यार्थियों को डिग्री अथवा गोल्ड मेडल दिए जाने हैं उनके लिए रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल रात 12 बजे तक कर दी गई है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिए लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन फीस जमा करवा कर भुगतान की रसीद अथवा स्क्रीनशॉट विद्यार्थी अपने पास संभाल कर रखेंगे।
दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य रहेगा। बगैर पंजीकरण के दीक्षांत समारोह में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें कि दीक्षांत समारोह 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे शुरू होगा। दीक्षांत समारोह को मद्देनजर रखते हुए 23 अप्रैल रविवार की छुट्टी रद्द कर दी गई है। विश्वविद्यालय की सभी ब्रांच एवं कार्यालय सामान्य रूप से कार्य करेंगे। अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।