फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कई एकड़ कृषि भूमि पर फैला मसानी बैराज से छोड़ा गया दूषित पानी

Sun, 21 Jun 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रधान रामकुमार ने कहा कि मसानी बैराज से छोड़ा गया दूषित पानी दो वर्षों में कई एकड़ कृषि भूमि पर फैल गया है जिससे किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ततारपुर, ईस्तमुरार और रोजपुरा गांव के किसानों के खेतों की गिरदावरी कराए।
विज्ञापन

रामकुमार ने बताया कि लगातार जलभराव रहने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। खेती ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है और फसल नहीं होने से किसान कर्ज के बोझ तले दब रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंदे पानी के कारण भूमिगत जल भी दूषित होने का खतरा बढ़ गया है। आसपास के कई बोरवेलों का पानी भी खराब हो रहा है और इससे सिंचाई करने पर फसलें पीली पड़ जाती हैं।
संगठन ने मांग की है कि प्रभावित खेतों की विशेष गिरदावरी कराकर किसानों को रबी और खरीफ दोनों फसलों के लिए 50 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रति फसल के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। खेतों में भरे गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए। मसानी बैराज में गंदे पानी के स्थान पर साफ पानी छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें