फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कैंप में बच्चा को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sun, 21 Jun 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
हरित ग्रीष्मकालीन कैंप में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
कोसली। नाहड़ स्थित शहीद जीतराम आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरित ग्रीष्मकालीन कैंप के दूसरे दिन विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया। इको क्लब प्रभारी कृष्ण भारद्वाज ने भोजन की बर्बादी रोकने का संदेश दिया। उन्होंने घरों, विवाह समारोहों और अन्य सामाजिक आयोजनों में आवश्यकता अनुसार ही भोजन लेने के लिए प्रेरित किया। ज्योति यादव ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों की जानकारी दी और पौधरोपण पर जोर दिया। यशवीर यादव ने सादा भोजन और नियमित व्यायाम पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्राचार्य जितेंद्र सिंह, यशवीर यादव, ज्योति यादव, स्वीटी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें