फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्राले में घुसा कंटेनर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खड़े ट्राले में पीछे से एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर चालक गाड़ी में ही फंस गया। हाइड्रा की मदद से चालक को बाहर निकालकर ट्रामा सेंटर भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ के गांव भालखी निवासी रविंद्र ने बताया कि उसने एक कंटेनर तीन माह पूर्व खरीदा था। जिस पर महेंद्रगढ़ के गांव चिंडालिया निवासी जसबीर को ड्राइवर रखा था। एक सप्ताह पूर्व जसबीर करनाल से जयपुर चला गया। उसके बाद गुजरात सामान लेने गया था। सोमवार को वह माल लेकर कुंडली के लिए निकला था। उसका फोन आया कि वह वहां से निकल चुका है और बुधवार की सुबह पांच बजे धारूहेड़ा पहुंचेगा। रविंद्र ने बताया कि वह सुबह चार बजे कसौला चौक पर पहुंचा था कि उसे जसबीर मिल गया। वह धारूहेड़ा की ओर आ रहे थे कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ही पारस नाथ सिटी के सामने बीच रोड पर खराब खड़े ट्राला में पीछे से कंटेनर घुस गया। इससे चालक जसबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं थाना प्रभारी धारूहेड़ा बिजेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शिकायत के आधार पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें