फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ने पर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रसोई गैस सिलिंडरों के दाम बढ़ने के विरोध में एकजुट हुए उपभोक्ताओं ने वीरवार को नेहरू पार्क में प्रदर्शन किया। रसोी गैस उपभोक्ता मंच के बैनर तले प्रदर्शन करने वाले उपभोक्ताओं ने कहा कि रसोई गैस सिलिंडर समेत सभी खाद्य वस्तुएं और जरूरत के अन्य सामान महंगे हो गए हैं। इससे परिवार का गुजारा करना मुश्किल है।
विज्ञापन

मंच के संयोजक पवन कुमार एडवोकेट और महिला सांस्कृतिक संगठन की नेता सुमन यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। सामाजिक कार्यकता राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि रसोई गैस समेत अन्य जरूरत की चीजों के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सभी को एकत्रित होकर महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जात-पात और धर्म-संप्रदाय के आधार पर हमें अपनी एकता को नहीं तोड़ना चाहिए। वर्तमान में बड़ी-बड़ी कंपनियों व देश के तमाम संसाधनों को प्राइवेट हाथों में दिया जा रहा है। जन कल्याणकारी की परिभाषा को बदल कर, कंपनी कल्याण की नीतियों के आधार पर देश चलाया जा रहा है। रसोई गैस उपभोक्ता मंच व महिला सांस्कृतिक संगठन ने जो पहल की है वे इसको आगे तक लेकर जाएंगे।
आंदोलन को आगे भी चलाने के लिए रसोई गैस उपभोक्ता मंच की 10 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है, इसके कनवीनर पवन कुमार एडवोकेट एवं महिला सांस्कृतिक संगठन की कनवीनर सुमन देवी को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर महंगाई कम नहीं हुई तो मंच बड़ा प्रदर्शन करने पर मजबूर होगा। इस दौरान सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, अजय सिंह एडवोकेट, डॉ. प्रीति लता, रणबीर, रविंद्र सिंह, पारस, प्रिंसिपल अनिल कुमार, गीता देवी, विपुल यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें