फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चार जुलाई से 12वीं और 5 जुलाई से 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं होंगी शुरू

Fri, 26 Jun 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 4 जुलाई और कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 5 जुलाई से शुरू होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष कक्षा 12वीं के 722 तथा कक्षा 10वीं के 420 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा देकर अपना शैक्षणिक वर्ष बचा सकते हैं। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
वहीं, 4 जुलाई को कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, गणित, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान, अकाउंटेंसी, बंगाली और पंजाबी विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

कक्षा 10वीं की डेटशीट : 5 जुलाई को अंग्रेजी, 7 जुलाई को हिंदी, 8 जुलाई को गणित, 9 जुलाई को सामाजिक विज्ञान तथा 10 जुलाई को विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। 11 जुलाई को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी और एनएसक्यूएफ विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं 14 जुलाई को आईटी एवं आईटीईएस तथा संस्कृत व्याकरण (भाग-1 एवं 2) की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


वर्जन:

हरियाणा शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं व 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। यह परीक्षा 4 जुलाई से 11 जुलाई तक चलेंगी।
- राजेंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें