बावल। सुठाना गांव में मंगलवार देर शाम कंपनी के कर्मचारी ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। बिहार के भागलपुर के 26 वर्षीय चंद्रेश्वर बावल की एक कंपनी में काम करते थे। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार शाम को जब काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो आसपास के लोगों ने झांककर कमरे में देखा तो शव फंदे पर लटकता मिला जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी।