कोसली। थाना रोहड़ाई पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी के जिला मुजफरनगर के दक्षिणी खाला खालीद प्रचुनिया वाली गली निवासी मोनू उर्फ प्रवेज है।
विज्ञापन
एसपी कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक जिला झज्जर के गांव चांदपुर निवासी अमित कुमार ने शिकायत में बताया था कि 23 अप्रैल 2025 को उसने एसआर वाटर पार्क गुरावड़ा के बाहर बाइक खड़ी की थी जिसे कोई व्यक्ति चोरी करके ले गया।
पुलिस ने थाना रोहड़ाई में चोरी की एफआईआर की थी। पुलिस ने बाइक को पहले ही बरामद कर लिया था। फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद