फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए ने 5 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। सीआईए धारूहेड़ा ने वर्ष 2019 में हाईवा गाड़ी के आगे कार लगाकर हाईवा छीकर ले जाने के मामले में 5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला पलवल के रूपनगर नटोली निवासी जावेद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता उत्तर प्रदेश के गांव बोड़पुर निवासी गय्यूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी के साथ नारनौल से सामान लेकर गाजियाबाद जा रहा था। 21 मार्च की रात कोसली बाईपास पर एक गाड़ी पीछे से आई और आगे लगा दी। गाड़ी से तीन से चार युवक नीचे उतर कर आए और मेरी गाड़ी की साइड खिड़की पर चढ़कर मेरी कनपटी पर एक पिस्तौल जैसा हथियार लगाकर हमारी गाड़ी छीन ली। पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं तीसरे आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। सीआईए धारूहेड़ा ने वारदात शामिल तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोसली थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें