रेवाड़ी। ऋतुराज वसंत के स्वागत में शनिवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों ने उत्सव मनाया। इस दौरान शिक्षा की देवी वीणा वादिनी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। साथ ही छात्र-छात्राओं ने उनसे शिक्षा का वरदान मांगा।
वृंदावन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी पर कार्यक्रम को आयोजन किया गया। संगीत शिक्षक प्रेमदीप ने गीत गाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान स्कूल के निदेशक नवदीप लाम्बा और प्रधानाचार्य उषा यादव तथा शिक्षक कपिल शर्मा, सुमन सिंह व शिक्षिका मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।
उधर, बालावास जमापुर स्थित डीएन पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी पर स्कूल के चेयरमैन रामअवतार यादव ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके भाषण और स्लोगन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर गांव बोड़िया कमालपुर मोहित निवासी गांव बोड़िया कमालपुर का हरियाणा पुलिस में कमांडो के तौर पर चयन होने के बाद उनका स्कूल चेयरमैन रामौतार यादव, प्रधानाचार्य मीनू यादव और अध्यापक वर्ग ने सम्मान किया। मोहित इस स्कूल के छात्र रहे हैं।
वहीं माउंट लिट्राजी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित दिल्ली रोड स्थित माउंट लिट्राजी स्कूल में बसंत पंचमी पर्व पर दीप प्रज्वलित करके मां शारदे की वंदना की गई। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। छात्राओं ने भगवान श्रीगणेश व मां सरस्वती की वंदना के साथ नृत्य पेश किया। स्कूल के चेयरमैन डॉ. पवन गोयल, प्रबंध निदेशक डॉ. गुंजन गोयल और प्राचार्य अतुल बत्रा ने सभी विद्यार्थियों को वसंत पंचमी पर्व के महत्व और इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करने के बाद प्रसाद वितरण किया।
-------------------------------
विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना पेश की
धारूहेड़ा के प्रयाग सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रयाग नगर, महेश्वरी में वसंत पंचमी पर्व पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल संचालिका केशा यादव ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम छात्रा आकांक्षा, रीना, हिमांशी और सिया ने सरस्वती वंदना पेश की। विमेश यादव ने बताया कि विद्या की देवी मां सरस्वती को वीणाधारिणी, मां शारदे, हंस स्वरिणी समेत अनेक नामों से जाना जाता है। शिक्षिका शिखा यादव, आशा जांगिड़ ने मां सरस्वती की पूजा की। गोविंद सिंह, विशाल यादव, किरन मौर्य, सुनीता कुमारी, मुस्कान कुमारी, अशोक कुमार, वरुण यादव और अन्य स्टाफ ने मां शारदे के चरणों में पुष्प अर्पित करके उनका पूजन किया।
-----------------------
नन्हे बच्चों के शिक्षा शुभारंभ का पर्व
सोमाणी कॉलेज में वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर की पूजा और हवन किया गया। इस दौरान छात्रा विभा, पुष्पा और अन्य विद्यार्थियों ने उनको नमन किया। कॉलेज के उप निदेशक अमित कुमार ने कहा कि यह दिन बच्चों के शिक्षा शुभारंभ के लिए शुभ माना जाता है। कार्यक्रम में डॉ. अशोक आर्य, अरविन्द शुक्ला, विभाग प्रमुख शिवानी सिंह, प्रो. महिमा सिंह, अनुज, नरेश, ममता, अखिलेश, प्रवीन, रिंकू, शालिनी, कश्मीरी लाल अग्रवाल समेत स्टाफ व छात्र शामिल हुए।
उधर, पीथड़ावास स्थित नवज्योति पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी को शिक्षकों-विद्यार्थियों ने बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक सत्यवीर यादव द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया। सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा मां सरस्वती की विशेष रूप से पूजा आराधना की गई। प्राचार्य सुमन भार्गव ने बताया कि विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना सुनाकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
मूसेपुर में सत्संग का आयोजन, खीर का प्रसाद वितरित
आदर्श गांव मूसेपुर में छठा बाबा भैया वसंत पंचमी उत्सव आयोजित किया गया। इस मौके पर सत्संग कार्यक्रम के बाद खीर का प्रसाद वितरित किया गया। बाबा मीठा वाला मंदिर कमेटी की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके प्रधान सेवक रविंद्र आशावादी ने कहा कि बाबा भैया में सभी ग्रामीणों की गहरी आस्था है। पर्यावरण शुद्धि के लिए गोविंद शास्त्री ने हवन कराया।