फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जनगणना 2027 का कार्य मई से होगा शुरू

Wed, 07 Jan 2026 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में जनगणना 2027 का कार्य एक मई में शुरू कर दिया जाएगा। प्रशासन की ओर से इसकी तैयारियां की जा रही हैं। जनगणना के लिए सक्षम अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय में जनगणना 2027 को लेकर मंगलवार को बैठक हुई। इसमें उन्होंने बताया कि किसी भी देश-प्रदेश की विकास नीतियों और योजनाओं का आधार जनगणना होती है। हर एक विभाग भविष्य की संभावनाओं औ्र वर्तमान आवश्यकताओं को आधार मानकर ही अपनी योजनाओं को अमलीजामा पहनाता है।
उन्होंने बताया कि फिलहाल रेवाड़ी नगर परिषद, बावल व धारूहेड़ा नगरपालिका सहित तीन शहरी क्षेत्र हैं। इसके अलावा जिले में कोसली, रेवाड़ी और बावल तहसील के अंतर्गत 412 गांव हैं। इन सभी में तहसीलदार, परिषद के कार्यकारी अधिकारी व पालिका सचिव को बतौर चार्ज ऑफिसर नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि जनगणना 2027 का कार्य पूरी तरह से डिजिटल मोड में किया जाएगा। इसके लिए एचएलओ के नाम से एक मोबाइल एप बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में होगी। पहले एक मई से मकानों को सूचीबद्ध किया जाएगा।
इसमें मकान का एरिया, बिजली, पानी, सीवरेज, इंटरनेट केबल, वाहन आदि सुविधाओं को अंकित किया जाएगा। इसके बाद आम जनमानस की गणना का कार्य होगा। इस कार्य के लिए जो कर्मचारी गणक लगाए जाएंगे, उनको अप्रैल माह में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

नगराधीश जितेंद्र कुमार ने जनगणना की तैयारियों के लिए आवश्यक संसाधनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दिशा में जिला प्रशासन ने काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें