रेवाड़ी। रेलवे प्रशासन ने फुलेरा–रेवाड़ी ट्रेन का ठहराव राजस्थान के तीन स्टेशनों पर प्रायोगिक आधार पर करने की घोषणा की है। इनमें से एक स्टेशन भैसलाना भी शामिल है।
विज्ञापन
फुलेरा–रेवाड़ी ट्रेन का ठहराव भैसलाना स्टेशन पर करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी जिसे अब स्वीकार किया गया है।फुलेरा–रेवाड़ी ट्रेन 8 जनवरी से भैसलाना स्टेशन पर सुबह 3:05 बजे आएगी और 3:06 बजे प्रस्थान करेगी। इस स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव से आसपास के गांवों के यात्रियों को रेवाड़ी, फुलेरा व अन्य स्टेशनों तक आवागमन में सहूलियत होगी।