फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहर के वार्ड 19 में 83.12 लाख से बनेंगी सीसी रोड

Wed, 06 Nov 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर में विकास की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर परिषद ने शहर के वार्डों में विकास कार्यों के लिए टेंडर लगाना शुरू कर दिया है। वार्ड 19 में स्थित विभिन्न सड़कों को दुरुस्त करने के लिए 83.12 लाख रुपये का टेंडर छोड़ा गया है। इसके अलावा सोलहाराही तालाब जाने वाली सड़क भी दुरुस्त की जाएगी।
वार्ड 19 में नागपाल साउंड बावल रोड से लेकर गोविंद लाल, जेई एडवांस से लेकर गढ़ी बोलनी रोड के मध्य गुरु चौक, कमल भवन से अजय कॉर्नर तक की सड़क दुरुस्त की जाएगी। इन स्थानों पर सीसी रोड (सीमेंट कंक्रीट) बनाई जाएगी, ताकि लंबे समय तक सड़क कायम रहे। इससे फायदा यह होगा कि सड़क जल्दी नहीं उखड़ेगी और मरम्मत की जरूरत नहीं पड़ेगी। वर्तमान में वार्ड की सड़कें जर्जर हैं। मार्ग दुरुस्त होने से लोगों को राहत मिलेगी। अब बाकी वार्डों में विकास कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए कई वार्डों में एस्टीमेट बनाए जा चुके हैं और टेंडर लगाने की तैयारी है। कई वार्ड ऐसे हैं, जहां पर एस्टीमेट बनाए जा रहे हैं और अप्रूवल मिलने के बाद उसके भी टेंडर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सेक्टर-1 स्थित नेहरू पार्क से सोलहाराही तालाब से होकर श्मशान घाट तक जाने वाली सड़क भी दुरुस्त की जाएगी। इस पर तकरीबन 35.50 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं। यह सड़क लंबे समय से खराब है। इस रास्ते पर प्राचीन मंदिर स्थित है। मंदिर से थोड़ा आगे श्मशान है। इस मार्ग पर लोगों का आना-जाना भी लगा रहता है। सड़क पर जगह-जगह पर गड्ढे बने हैं।
इन स्थानों पर सड़क हो चुकी है जर्जर
सेक्टर-3 में बावल रोड को गढ़ी बालनी रोड से जोड़ने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से अधूरी पड़ी है। इसके बाद भी संबंधित विभाग का ध्यान इस तरफ नहीं है। वर्तमान में शहर की ज्यादातर सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के सर्कुलर रोड, बावल रोड, मिनी बाइपास, मॉडल टाउन, ब्रास मार्केट और सेक्टर सहित कॉलोनियों व बाजार की सड़कों पर गड्ढे ज्यादा नजर आ रहे हैं। भाड़ावास गेट से मोती चौक, गोकल बाजार, रेलवे रोड और काठमंडी की सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है।


पांच करोड़ की लागत से नए सिरे से बनेंगी ये सड़कें
शहर के मुख्य बाजार गोकल गेट, अग्रसेन चौक, विश्वकर्मा चौक, रेल रोड, अनाज मंडी रोड और अन्य स्थानों पर जर्जर हो चुकी सड़कें 5 करोड़ की लागत से नए सिरे से बनाई जाएंगी। सीसी रोड बनाने की योजना है। मौजूदा समय में सीसी मार्ग की ज्यादा जरूरत है। सीसी रोड काफी मजबूत होती है और बरसात से सड़क को नुकसान भी नहीं पहुंचता है। मामले में नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि अभी प्रक्रिया चल रही है, मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन



वर्जन :

शहर में विकास कार्य को रफ्तार मिलेगी। वार्डों में विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कई वार्डों में कुछ दिनों में टेंडर और लगाए जाएंगे। अन्य जो विकास भी कार्य रुके हुए हैं, उन्हें भी पूरा कराया जाएगा।-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें