फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पहली बार एक्यूआई पहुंचा 300 पार, जहरीली हुई हवा

विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बाद का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले की आबोहवा लगातार प्रदूषित होती जा रही है। पहली बार मंगलवार को अधिकतम एक्यूआई 322 दर्ज किया गया। यह स्तर शाम तक बना रहा। यह इस सीजन का सबसे ज्यादा एक्यूआई है। इससे पहले एक्यूआई 300 से नीचे ही दर्ज किया जा रहा था। 300 से अधिक एक्यूआई सेहत के लिए काफी खराब माना जाता है।
दो दिनों तक प्रदूषण का स्तर नियंत्रित होने के बाद फिर से जिले की हवा प्रदूषित होने लगी है। इस सप्ताह की शुरुआत प्रदूषण के साथ हुई थी। सोमवार को सुबह 6 बजे प्रदूषण का स्तर 249 दर्ज किया गया। बाद में एक्यूआई 250 को पार कर गया। पूरे दिन में अधिकतम एक्यूआई 252 दर्ज किया गया था। मंगलवार को एक्यूआई 322 पहुंच गया। ऐसा ही चलता रहा तो ग्रैप की पाबंदी फिर से लागू हो सकती है, क्योंकि मौजूदा एक्यूआई लोगों की स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बढ़ता प्रदूषण सेहत के लिए काफी चुनौतीपूर्ण स्थितियां पैदा कर सकता है, इसलिए बचाव के उपाय करते रहना सभी के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


धारूहेड़ा-भिवाड़ी, बावल क्षेत्र में काफी अधिक प्रदूषण दर्ज किया जाता है। यहां पर स्थिति सुधारने की कोशिश की गई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सबसे खराब स्थिति औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा की है। यहां पर हर साल प्रदूषण की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धारूहेड़ा के बाद बावल दूसरे नंबर पर आता है। यह भी औद्योगिक क्षेत्र बनता जा रहा है। यहां पर भी प्रदूषण की वजह से काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन


-
एक्यूआई की छह कैटेगरी

0 और 50 : अच्छा
51 और 100 : संतोषजनक
101 और 200 : मध्यम
201 और 300 : खराब
301 और 400 : बेहद खराब
401 से 500 : गंभीर



पिछले एक सप्ताह का एक्यूआई:

30 अक्तूबर 119
31 अक्तूबर 215
1 नवंबर 257
2 नवंबर 168
3 नवंबर 166
4 नवंबर 252
5 नवंबर 322

वर्जन:

लोगों से अपील है कि लोग खुले में आग ना लगाएं। इससे वायु प्रदूषण बढ़ता है।जागरूक होकर ही प्रदूषण को कम किया जा सकता है।-हरीश, एसडीओ, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें