फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: घोटाले में धर्मकांटा संचालक समेत तीन डंपर चालकों पर केस दर्ज

Sun, 16 Feb 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कूड़ा उठाने वाले डंपरों के वजन की फर्जी पर्ची बनाने के आरोप में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने धर्मकांटा संचालक समेत तीन डंपर चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग की टीम में जांच में गड़बड़ी पकड़ी थी।
नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर कुमार की शिकायत पर पुलिस ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली फर्म दयाचरण कंपनी के ड्राइवर सूरजमल, संदीप, राजेश व पारस धर्म कांटा के संचालक अशोक कुमार के खिलाफ सरकारी धनराशि का गबन करने की नीयत से फर्जी दस्तावेज तैयार के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस को जांच के लिए 1 फरवरी से लेकर 6 फरवरी तक की सभी गाड़ियों की धर्म कांटा की डिटेल और कुल 51 पर्चियां दी गई हैं। 3 फरवरी की सीसीटीवी फुटेज की पेन ड्राइव भी दी गई है। इस कार्रवाई के बाद से नगर परिषद में हड़कंप मचा है। पुलिस की जांच के दायरे में नगर परिषद के कुछ कर्मचारी भी आ सकते हैं। सीएम फ्लाइंग ने घोटाले में कई लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। पुलिस को दी शिकायत में यह भी बताया गया है कि अगर मामले में अन्य भी किसी की भूमिका पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। आरोपियों के पकड़े जाने और रिमांड लेने के बाद ही पता चल पाएगा कि मामले में और कौन कितने लोग उनके साथ हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने सीएसआई सुधीर कुमार व डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली फर्म मेसर्स दया चरण एंड कंपनी के सुपरवाइजर ओमवीर को साथ लेकर उक्त फर्म के कार्यों का निरीक्षण किया था। इस दौरान वजन की फर्जी पर्ची तैयार करने का खुलासा हुआ था। धर्मकांटा के नजदीक स्थित श्रीराम बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जांच रने पर गड़बड़ी का खुलासा हुआ था।

प्रतिदिन 110-120 टन कूड़ा उठाने का किया दावा

औचक निरीक्षण में पाया गया कि फर्म दयाचरण कंपनी को कूड़ा उठाने के लिए 5,06,91,200 रुपये का टेंडर दिया गया है, जिसमें 1736 रुपये प्रति मीट्रिक टन कूड़ा उठाने का रेट निर्धारित किया गया है। शहर रेवाड़ी से डोर-टू-डोर का कूड़ा एकत्रित करके बीएमजी मॉल रेवाड़ी के नजदीक बने एमआरएफ सेंटर पर डाला जाता है, उसके बाद डंपरों द्वारा गांव रामसिंहपुरा थाना बावल स्थित डंपिंग यार्ड पर भेजा जाता है। इससे पहले धर्मकांटा पर गाड़ी व कूड़े का तोल कराना अनिवार्य होता है। 110-120 टन रोजाना कूड़ा उठाने का दावा किया जाता है।
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।-विद्यासागर, प्रभारी, मॉडल टाउन थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें