फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे रिफंड के लिए कॉल की तो खाते से कटे गए साढ़े 30 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में एक शख्स ने 199 रुपये की घड़ी ऑर्डर की थी। घड़ी का ऑर्डर तो नहीं पहुंचा। इस पर उसने पैसे रिफंड करने के लिए गुगल पर संबंधित का नंबर सर्च किया, लेकिन नंबर साइबर ठग का लग गया। इसके बाद उसने झांसा देकर साढ़े 30 हजार रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश का रहने वाला हिमांशु गुरुग्राम के बिलासपुर में एक कंपनी में नौकरी करता है और रेवाड़ी शहर में रहता है। हिमांशु ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले एक ऑनलाइन शॉपिंग साइट से 199 रुपये में हाथ की घड़ी ऑर्डर की थी। ऑर्डर की डिलिवरी 5 दिन में होनी थी, लेकिन ऑर्डर उसे नहीं मिला तो उसने गुगल पर ऑनलाइन शॉपिंग साइट का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। नंबर मिलने के बाद उसने कॉल किया तो नंबर साइबर ठग का निकला। उसने खुद को कंपनी का अधिकारी बताते हुए हिमांशु के पास व्हाट्सएप पर एक लिंक भेज दिया। हिमांशु ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाते में रिफंड आने की बजाए रुपये कटनी शुरू हो गई। करीब 4 बार में उसके खाते से 30 हजार 500 रुपये निकाल लिए गए। शनिवार को हिमांशु ने साइबर थाना के पोर्टल पर इससे संबंधित शिकायत दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें