फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रॉमा सेंटर में बना बर्न वार्ड

Sun, 19 Oct 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दीपावली सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन लोग आतिशबाजी करते हैं। इस दौरान झुलसने और आग लगने की घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। इसको देखते हुए ट्रॉमा सेंटर में बर्न वार्ड बनाया गया है। इसमें स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि आपात स्थिति में झुलसने वाले लोगों का इलाज किया जा सके।
ट्रॉमा सेंटर में 7 बेड और नागरिक अस्पताल में 6 बेड का स्पेशल बर्न वार्ड बनाया गया है। बर्न वार्ड में चिकित्सक के साथ दो सर्जन भी मौजूद रहेंगे। बर्न वार्ड में मरीजों की सुविधा के लिए हरसंभव व्यवस्था की गई हैै। स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी विशेष हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

वहीं दिवाली पर पूरा जिला जगमग रहे। इसके लिए बिजली निगम की तरफ से भी इंतजाम किए गए हैं। आज पूरे दिन नो-कट व्यवस्था रहेगी। बिजली आपूर्ति में किसी भी तरह की बाधा नहीं आए। इसके लिए मेंटेनेंस स्टाफ की भी स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

जिले में प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए 5 विभागों की विशेष टीमें लगाई गई हैं। वहीं शहर जगमग रहे इसके लिए बिजली निगम के कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें