रेवाड़ी। हरियाणा सरकार के इस बजट से प्रदेशवासियों को बड़ी उम्मीदें है। यह रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, किसानों पर केंद्रित होना चाहिए। ऐसा कहना है छात्राओं का। बजट को लेकर उनसे बात की गयी तो उन्होंने विचार व्यक्त किये।
-----
टैक्स में न हो बढ़ोतरी
सरकार का वर्ष 2022-23 का बजट प्रदेश के जन-जन के भविष्य की आकांक्षाओं व आशाओं को पूर्ण करने वाला होना चाहिए। कृषि व ग्रामीण विकास, डिजिटल करेंसी, एमएसएमईएस इंफ्रास्ट्रक्चर और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला होना चाहिए। कोविड के समय में किसी भी प्रकार की टैक्स बढ़ोतरी का ऐलान ना किया जाए।- मोनिका जांगड़ा, छात्रा
----------
रोजगार के अवसर पैदा हो
इस बार का बजट स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, किसान और रोजगार सृजन पर केंद्रित होना चाहिए। कोविड के साये में पेश हो रहे वित्त वर्ष 2022-23 के बजट से प्रदेशवासियों को बड़ी उम्मीदें हैं। बढ़ती बेरोजगारी दर को देखते हुए सरकार से नए रोजगार के अवसर पैदा करने की उम्मीद इस बजट से है। मनोहर सरकार को इसके लिए राहतों का ऐलान करना चाहिए। उम्मीद है यह कर मुक्त बजट होगा।
- आकांक्षा जलवा, छात्रा
-----------
नई घोषणाओं की उम्मीद
शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, परिवहन, उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर, सोशल वेल्फेयर, गांव, गरीब, कर्मचारियों आदि सभी के लिए नई घोषणाओं की उम्मीद है। कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न बेरोजगारी और बढ़ती लागत कीमतों के कारण जोरदार मंहगाई का सामना कर रहे लोगों वित्त वर्ष 2022-23 के आम बजट में सरकार से राहत मिलने की उम्मीद है।- भारती राठौड़, छात्रा
----------
स्वास्थ्य सुरक्षा में बजट की बढ़ोतरी
स्वास्थ्य खासतौर से कोरोना महामारी के मद्देनजर स्वास्थ्य सुरक्षा लिए बजट में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है । केंद्र सरकार ने भी बजट में हेल्थ पर फोकस किया था । वहीं कृषि क्षेत्र के लिए भूमि की रजिस्ट्री के प्रावधान को भी आसान बनाने के साथ शहरी भूमि पर विकास शुल्क के नियमों का भी सरलीकरण करने की उम्मीद है । राज्य में यूपीए कानून के अनुपालन में सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई के लिए कड़े नियमों के प्रस्ताव की भी संभावना है ।
- कोमल काकराण, छात्रा