फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ के गांवों में बीएसएनएल की वाईफाई सेवा शुरू

Sat, 13 Jun 2026 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारत संचार निगम लिमिटेड ने रेवाड़ी एवं महेंद्रगढ़ जिले के सभी गांवों में हाई-स्पीड भारत फाइबर (वाई-फाई) सेवा उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
विज्ञापन

बीएसएनएल के बिजनेस एरिया के महाप्रबंधक पूरन चंद ने कहा कि भारत फाइबर सेवा ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाएगी। इससे शिक्षा, व्यवसाय, ऑनलाइन सेवाओं और मनोरंजन के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

बीएसएनएल की भारत फाइबर सेवा में 25 एमबीपीएस से लेकर 1 जीबीपीएस तक की स्पीड उपलब्ध होगी। सभी प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। 500 से अधिक फ्री-टू-एयर टीवी चैनल्स का लाभ भी उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। नए ग्राहकों के लिए मॉडम निशुल्क और इंस्टॉलेशन शुल्क भी माफ रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें