फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा जोड़ें : सीजेएम

विज्ञापन
कानूनी जागरुकता शिविर में जानकारी देतीं डालसा सचिव एवं सीजेएम वर्षा जैन। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला की ओर से चलाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत बुधवार को नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम वर्षा जैन ने जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे भगवान के स्वरूप हैं। उनमें भेदभाव नहीं किया जा सकता है। चाहे वह शारीरिक एवं मानसिक रूप से कमजोर ही क्यों न हो। हमारा फर्ज बनता है कि दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। हमें दिव्यांग एवं मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए आगे आना होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पैनल अधिवक्ता यशपाल शर्मा ने दिव्यांग बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों को कानूनी अधिकारों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कैंप का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक उपस्थित माता-पिता तक विधिक सेवाओं की जानकारी देना है। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274220062 चलाया गया है।
इस शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार, पीएमओ, डॉ. सुशील माही, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. रणवीर सिंह, फिजिशियन, डॉ. आदित्य यादव, आर्थो सर्जन, सीएमजीजीए अमन वालिया, श्रीकवल प्रिंसिपल खोल, विजय गुप्ता सहित स्वास्थ और शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारी व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें