फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भाकियू चढ़ूनी का प्रदर्शन

Tue, 23 Jun 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते किसान। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया। शहर में सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। किसानों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला प्रधान समय सिंह ने कहा कि यदि सरकार किसानों की चिंताओं को नजरअंदाज करती रही तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को आशंका है कि इस तरह के समझौते से देश के कृषि क्षेत्र और किसानों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
उन्होंने सरकार से किसानों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर पुनर्विचार करने की मांग की। समय सिंह ने बताया कि यदि विरोध प्रदर्शन के बावजूद सरकार ने किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आगामी चरण का आंदोलन दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने 25 जून को चंडीगढ़ में विभिन्न किसान संगठनों की बैठक बुलाई है, जिसमें आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं और किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान जिला महिला प्रधान मुनि बूढ़पुर, रीना काठूवास, राजेंद्र कुमार गेरा, कंवल सिंह, विजय सिंह, अभय सिंह चिहड़, मनीषा यादव, सविता दहिया, एडवोकेट कमल प्रधान, वेद सुल्तानिया, रोशन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें