भाजपा जिला कार्यालय में मंच पर बैठे प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, जिला अध्यक्ष डॉ. वन्
रेवाड़ी। भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को भाजपा सदस्यता जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा मौजूद रहे।
प्रदेश आईटी सहप्रमुख रवि बंसल ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की ट्रेनिंग भी दी। जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि प्रदेश द्वारा रेवाड़ी जिले में लगभग 2 लाख 50 हजार लोगों को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। पदाधिकारी व कार्यकर्ता लक्ष्य से ज्यादा लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे।
वहीं विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का जिला कार्यालय पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, पूर्व प्रदेश महामंत्री बाबू वीर कुमार यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष हुकमचन्द यादव, प्रीतम सिंह चौहान, चेयरपर्सन पूनम यादव, रत्नेश बंसल, सिंहराम महलावत, प्रदेश आईटी सहप्रमुख रवि बंसल, अशोक मुदगिल मुख्य रूप से मौजूद रहे।