फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Sat, 23 Nov 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव खोल में एक तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान के मांढण थाना क्षेत्र के गांव ढाणी सांतों निवासी नरेश कुमार (50) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

नरेश कुमार जिले के गांव बेरली में अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। वह अपनी बाइक से डहीना होते घर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच गांव खोल में नांधा मोड़ पर कुंड की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद नरेश कुमार सड़क किनारे गिर कर घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर नरेश का बेटा गांव के कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। एंबुलेंस की मदद से नरेश कुमार को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भूपेंद्र की शिकायत पर फरार पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें