फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहर के 13 वार्डों में दुरुस्त होंगी सड़कें, टेंडर प्रक्रिया शुरू

Sat, 23 Nov 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। नगर परिषद की ओर से शहर के 13 वार्डों की सड़कें दुरुस्त की जाएंगी। इसके लिए टेंडर लगाए गए हैं। कुल 31 वार्डों में से 13 वार्डों में सड़कों को दुरुस्त करने पर 2 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी।
निकट भविष्य में अन्य वार्डों में सड़के दुरुस्त करने के लिए टेंडर लगाए जाएंगे। जहां की सड़कें ज्यादा खराब हैं वहां का जायजा नगर परिषद की टीम ने लिया है। कई पार्षदों ने अपने वार्डों की सड़कों की स्थिति से चेयरपर्सन को अवगत कराया था। अगले वर्ष के अंत तक नगर परिषद चेयरपर्सन का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में विकास कार्य कराने के लिए उनके पास सिर्फ एक वर्ष बचा है। वार्डों में विकास कार्य ना होने के कारण पार्षदों को स्थानीय स्तर पर लोगों का रोष झेलना पड़ रहा है। नगर परिषद अब नहीं चाहता है कि वह किसी भी तरह की कमी रहे, क्योंकि 4 साल देखते ही देखते बीत गए हैं।
विज्ञापन


सेक्टर 3 में सीसी रोड बनेगी : सेक्टर 3 में हाउस नंबर 198 से 198 पुलिस चौकी तक सड़क की मरम्मत पर 2.36 लाख रुपये खर्च होंगे। हाउस नंबर 216 से हाउस नंबर 338 तक सीसी रोड बनेगेी। इस पर 17.47 लाख रुपये खर्च होंगे। यह क्षेत्र वार्ड नंबर 21 के अंतर्गत आता है। यहां पर सीसी रोड बनाने की मांग लंबे समय से मांग की जा रही थी।

इन वार्डों में सुधारी जाएगी सड़कों की दशा

वार्ड नंबर 1 में ठठेरा बगीची से केशु, डॉ. जगदीश के घर से ठठेरा बगीची, महेंद्र सरदार से श्याम मंदिर, मेट्रो होटल से शालू मनिहार, टोनी पेटिस से टोनी सरदार के घर तक 24.30 लाख से सीसी रोड बनेगी। वार्ड नंबर 5 में टीन शेड, दिल्ली रोड स्थित स्वर्ग आश्रम में 23.68 लाख से कार्य होंगे। वार्ड नंबर 6 में केएलपी कॉलेज बाउंड्री से गली नंबर 3 पूरन नगर, थानेदार वीरेंद्र के घर से विकास नगर बाउंड्री तक करीब 10.93 लाख से सड़क ठीक होगी। वार्ड नंबर 7 में करीब 22.27 लाख, वार्ड नंबर 8 में रविंदर चौक और शनि मंदिर से मदनलाल के घर, जहांगीर राम के घर से महावीर के घर तक 11. 87 लाख से सड़क बनेगी। वार्ड नंबर 10 आर्य नगर में 15.39 लाख से लीली रोड तैयार होगी। दीपक सैनी से सुरेंद्र सैनी, कृष्ण शटर से कृष्ण मंदिर, मंजू दुआ से कृष्ण मंदिर, न्यू गुरुद्वारा वाली गली, खन्ना शॉप से माहेश्वरी धर्मशाला, कृष्ण मंदिर से मोहनलाल हाउस वाया बेकरी, शादी शॉप से कृष्ण मंदिर की सड़क 18.81 लाख में तैयार होगी। वार्ड नंबर 11 में 11.68 लाख रुपये से सीसी रोड बनेगी। वार्ड नंबर 12 विजय नगर में आईपीबी मार्ग पर मनोज के घर से होशियार गली नंबर 8 तक 5.14 लाख रुपये से सड़क दुरुस्त होगी।

वार्ड 14,18,20 और 21 में भी बनेगी सड़क
वार्ड नंबर 14 में सीसी और टाइल रोड मंदिर से भार्गव, पूनम शर्मा से तेल मिल, मोनू हाउस से श्रीकांत के घर तक व शादीराम वाली गली 7.8 लाख रुपये से दुरुस्त होगी। वार्ड नंबर 18 में सर्कुलर रोड हनुमान मंदिर से उमराव हवाई तक सीसी मार्ग पर करीब 37. 99 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड नंबर 20 में सुरेंद्र मास्टर से कुणाल बेकरी, तेजपाल हाउस से वशिष्ठ हाउस, आजाद से सुंदर गुर्जर, शक्तिनगर पार्ट 2 में 17.64 लाख से सीसी रोड तैयार होगी। इसी प्रकार वार्ड नंबर 21 में सीसी रोड बनेगी। गली नंबर एक हुडा बाइपास रोड सैनी शॉप से भक्ति नगर बाउंड्रीं, अनीता ईश्वर के घर से भक्ति नगर बाउंड्री, गली नंबर 1 से गली नंबर 2 दत्ताराम के घर, गली नंबर 1 पार्ट गली, गली नंबर 2, रवि के घर से से भक्ति नगर बाउंड्री, गली नंबर 2 दत्ताराम शर्मा से विशंभर दयाल हाउस (साउथ सिटी) तक 15.8 लाख रुपये सड़क दुरुस्त होगी।
विज्ञापन


वर्जन

नगर परिषद की ओर से विकास कार्यों में तेजी लाई जा रही है। जिन कार्यों की अनुमति मिल रही है, उनके टेंडर जारी किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में शहर को बेहतर बनाया जाएगा। -पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें