बावल-रेवाड़ी मार्ग पर अपने मकान के सामने खड़े बच्चे को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बावल पुलिस ने घायल बच्चे की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर जिले के काकवान गांव निवासी मनोरमा ने पुलिस को दी शिकायत ने बताया कि उसका पति बावल स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है और वह मजदूरी करती है। शुक्रवार को उसका बेटा प्रभंजन रेवाड़ी रोड स्थित मकान के सामने खड़ा था। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक के टायर में फंस गया। बाइक सवाह उसे टायर से निकालकर घायल अवस्था में वहीं छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बारे में उसे पता चला वह मौके पर पहुंची और बेटे को अस्पताल लेकर गई।