फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मयूर विहार में युवक पर पांच बाइक सवारों ने किया हमला

Wed, 01 Apr 2026 05:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मयूर विहार में दोस्त के घर से पैदल लौट रहे युवक हिमांशु यादव पर पांच मोटरसाइकिलों पर सवार हमलावरों ने रास्ता रोककर बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में आरोपी हिमांशु को जमीन पर गिरा कर करीब 10 मिनट तक पीटते रहे। घटना के बाद परिजनों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। हिमांशु ने बताया कि उसे अब तक यह समझ नहीं आया कि हमला क्यों किया गया। हमले से पहले उसने अपने बैग में रखा आईपैड, मोबाइल और अन्य सामान पास के खाली प्लाॅट में फेंक दिया था। सुबह उसका बैग और सामान वहीं मिला। हिमांशु की अप्रैल के प्रथम सप्ताह में सरकारी नौकरी के लिए इंटरव्यू होने वाला है। रामपुरा थाना पुलिस ने 2 को नामजद करते हुए अन्य 9 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें