फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाबू बालमुकुंद गुप्त की निर्भीक लेखनी ने अंग्रेजी हुकूमत को दी थी चुनौती

Sat, 14 Nov 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बाबू बालमुकुंद गुप्त की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में विचार रखते साहित्यकार। स्त्रोत: संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। साहित्यकार, लेखक और कवि बाबू बालमुकुंद गुप्त की जयंती पर शनिवार को प्रगतिशील साहित्यिक सांस्कृतिक मंच की ओर से बाल भवन में गोष्ठी हुई। आज के संदर्भ में बाबू बालमुकुंद गुप्त विषयक गोष्ठी में साहित्यकारों ने बाल मुकुंद के साहित्यिक और सामाजिक योगदान पर विचार रखे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि बाबू बालमुकुंद गुप्त ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ अपनी लेखनी को हथियार बनाया। उनकी रचना शिवशंभु के चिट्ठे अंग्रेजी शासन की नीतियों की पोल खोलती है।
वक्ताओं ने कहा कि बालमुकुंद गुप्त ने हिंदू-मुस्लिम एकता को तोड़ने वाली अंग्रेजों की नीतियों का विरोध किया। स्कूल के दिनों में एक मुस्लिम अध्यापक से मिले स्नेह और संस्कारों का उनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा।
विज्ञापन

अंग्रेजी हुकूमत के विरोध के कारण उन्हें कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनकी लेखनी निर्भीकता से चलती रही। उनकी रचनाओं में आम जनता की पीड़ा और तकलीफ स्पष्ट दिखाई देती है।
उन्होंने सामाजिक कुरीतियों, रूढ़िवाद और अंधविश्वास के खिलाफ भी आवाज उठाई तथा महिला उत्थान की वकालत की। गोष्ठी का संचालन सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक हरिओम ने किया। इसमें एडवोकेट मनोज यादव, सेवानिवृत्त ईओ बाबू कैलाश चंद, प्रो. सुरेंद्र सिंह, कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट कृष्ण कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें