रेवाड़ी। अखिल भारतीय मानव कष्ट निवारण समिति की ओर से माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था के प्रांगण में अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों के लिए सामाजिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में डॉ. भीमराव आंबेडकर, भगवान बुद्ध और बहुजन महापुरुषों के जीवन एवं विचारों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता 15, 22 और 29 नवंबर को सुबह 10 से 11:30 बजे तक होगी। इसमें 50 और 100 विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रथम स्थान पर 1100, द्वितीय पर 700 और तृतीय स्थान पर 300 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतिभागियों के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित है। प्रश्न एवं उत्तर पुस्तिका संस्था कार्यालय, गली नंबर तीन, तुर्कियावास रोड से सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक प्राप्त की जा सकती है। समिति के जिला अध्यक्ष श्योकरण मेहरा ने विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।