फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर आए सेना के जवान की जोहड़ में डूबने से मौत

विज्ञापन
गांव खरखड़ी में जोहड़ के पास बैठे ग्रामीण। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। छुट्टी पर आए जिले के खरखड़ी गांव निवासी सेना के जवान की गांव के ही जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। हादसे के 6 घंटे बाद भी प्रशासन की ओर से तैराक नहीं भेजे गए तो ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए रेवाड़ी-शाहजांपुर रोड जाम कर दिया। हालांकि बाद में सरपंच ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवा दिया। जानकारी के अनुसार प्रदीप दो साल तक एनएसजी कंमाडो भी रहे और अच्छे तैराक भी थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जम्मू में तैनात प्रदीप (27) 15 दिन पहले गांव में छुट्टी पर आए थे। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह जोहड़ के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान पैर फिसले से वह जोहड़ में गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। मौके पर प्रशासन की ओर से बावल बीडीओ व नायब तहसीलदार के अलावा रामपुरा थाना के एसएचओ रण सिंह भी पहुंचे। ग्रामीणों की ओर से लगातार गोताखोर बुलाने की मांग की जा रही थी, लेकिन नहीं भेजा जा सका। अंत में करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने ही प्रदीप को जोहड़ से बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से उन्हें शहर के ट्रामा सेंटर में पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें