फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एक्यूआई पहुंचा 447, 5वीं तक स्कूल बंद

Tue, 19 Nov 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 05रेवाड़ी। शहर में धुंध की वजह से सुबह के समय दृश्यता हुई कम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले की आबोहवा खराब होकर खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है। सोमवार को इस सीजन का सबसे अधिक एक्यूआई 447 दर्ज किया गया। इसके लिए घना स्मॉग छाया रहा जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन हुई। इसके अलावा दृश्यता 20 मीटर होने के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए डीसी ने सोमवार से अगले आदेश तक के लिए पांचवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
वहीं तापमान गिरने से बढ़ी ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बढ़ती ठंड और प्रदूषण के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। एक्यूआई 447 होने के कारण लोग आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत से परेशान रहे। प्रदूषण से बचने के लिए लोग मास्क पहनकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। लोगों को आंखों में जलन व त्वचा संबंधित समस्याएं होने लगी हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मौसम आमतौर पर 21 नवंबर तक शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना से स्मॉग की स्थिति में कमी आने और रात्रि के तापमान में गिरावट आने की संभावना बन रही है। 22 नवंबर की रात एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


पोरबंदर एक्सप्रेस 4 घंटे रही लेट

बदलते मौसम का फर्क ट्रेनों के संचालक पर भी पड़ा है। दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे, अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस 3 घंटे, पोरबंदर एक्सप्रेस करीब 4 घंटे, ला हजरत एक्सप्रेस 1 घंटे ले रही। कई ट्रेनें ऐसी थीं, जिनका समय तो ऑनलाइन एप पर सही दिखा रहा था। मगर वह ट्रेनें रेलवे स्टेशन पर करीब 20 से 30 मिनट की देरी पर पहुंची।



पिछले दिनों का एक्यूआई

13 नवंबर 295
14 नवंबर 340
15 नवंबर 293
16 नवंबर 290
17 नवंबर 410
18 नवंबर 447

एक्यूआई की छह श्रेणियां

0 और 50 : अच्छा
51 और 100 : संतोषजनक
101 और 200 : मध्यम
201 और 300 : खराब
301 और 400 : बेहद खराब
401 से 500 : गंभीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें