फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 31 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। भारत सरकार ने देश की एकता और अखंडता के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले नागरिकों, संस्थाओं और संगठनों को सम्मानित करने के लिए सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं।
यह पुरस्कार भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में स्थापित किया गया है, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के निर्माण में राज्यों के एकीकरण की दिशा में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि यह पुरस्कार उन व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामूहिकता को मजबूत करने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हों।
नामांकन के लिए देश का कोई भी नागरिक, संस्था अथवा संगठन पात्र है। धर्म, जाति, लिंग, जन्मस्थान, उम्र या पेशे के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। आवेदन गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन किए जा सकते हैं।
डीसी ने बताया कि सरकार कि चयनित नामों की सिफारिश एक उच्चस्तरीय समिति द्वारा की जाएगी। इसके बाद राष्ट्रपति द्वारा विजेता को एक विशेष समारोह में प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार न केवल समाज में एकता और भाईचारे को प्रोत्साहित करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि देश का भविष्य तभी उज्ज्वल होगा जब हम विविधताओं में एकता को बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें