फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमजन के लिए कारगर सिद्ध हो रहे अंत्योदय परिवार उत्थान मेले : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत डीसी यशेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में 6 दिसंबर को खंड खोल, 7 दिसंबर को धारूहेड़ा खंड तथा 8 दिसंबर को डहीना खंड में मेलों को आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीसी आशिमा सांगवान ने बताया कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से चिह्नित किए गए जरूरतमंद लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगाए जा रहे मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले आमजन के लिए कारगर सिद्ध हो रहे हैं। इनका आमजन को पूरा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जिला में शेड्यूल अनुसार अंत्योदय मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जोनल अधिकारी पूरी सजगता के साथ अपना दायित्व निभाएं। उन्होंने जिले में लगने वाले अंत्योदय मेलों के सफल आयोजन बारे संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एडीसी ने परिवार पहचान पत्र के तहत चिह्नित किए गए जरूरतमंद परिवारों का आह्वान किया है कि वे इन मेलों में पहुंचकर सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें