रेवाड़ी। जिले में कोरोना के मामले घटते जा रहे हैं, इसके बावजूद मंगलवार को कोरोना संक्रमण के कारण एक महिला की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में मंगलवार को 34 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई, वहीं 62 ने कोरोना को मात दी। वहीं, गांव पाली निवासी 59 वर्षीय एक महिला की संक्रमण के चलते जान चली गई है। उसका गुरुग्राम के मेदांता में कैंसर का उपचार चल रहा था। इससे पहले भी सोमवार को एक 92 वर्षीय वृद्धा की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई थी। वह भी कैंसर से पीड़ित थी। अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 260 को छू गया है। जिले में जहां कोरोना संक्रमण दर 4.17 प्रतिशत पर है। वहीं कोरोना से स्वस्थ होने वालों का आकड़ा 97.83 प्रतिशत वहीं मृत्यु दर 1.07 प्रतिशत पर है।
-------
जिले में जहां कोरोना संक्रमण के केस मिल रहे हैं, वहीं दोगुनी गति से कोरोना से संक्रमित हुए मरीज ठीक हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में कोरोना संक्रमित की कुल संख्या 266 रह गई है। वहीं मंगलवार को 34 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई, वहीं 62 ने कोरोना को मात दी। इससे पहले सोमवार को कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 295 थी। इसके अलावा रेवाड़ी से 10, बावल से 7, मीरपुर से 6, नाहड़ से 3, गुरावड़ा से 6 व खोल से 2 कोरोना संक्रमित मिले। जिले अब तक 582616 के सैंपल लिए जा चुके हैं। वहीं 24239 कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा अब तक 23713 ने कोरोना को मात दी है। वहीं मंगलवार को 1381 के सैँपल लिए गए वहीं 1052 की रिर्पोट लंबित है।
----------------
अब तक 9252 को लगी बूस्टर डोज
स्वास्थ्य विभाग की ओर अब तक 9252 को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। वहीं पहली डोज के लिए अब तक 43113 किशोरों ने कोरोना की पहली वैक्सीन लगवाइ है। वहीं 8832 किशोरों को कोरोना की दूसरी डोज लगाई जहां चुकी है। इसके अलावा 756563 यानी 108.06 को पहली, 637044 यानी 90.99 को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा अब तक 82.12 किशोर पहली डोज के लिए व 16.82 दूसरी डोज के लिए टीकाकरण का हिस्सा बन चुके है। वहीं जिले में अब तक 14 लाख 54 हजार 804 को कोरोना की पहली व दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 322 को पहली, 2312 को दूसरी व 372 को कोरोना की बूस्टर डोज लगाई गई।
------------------
संक्रमितों का आंकड़ा
तारीख मरीज ठीक हुए मिले केस कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या
8 फरवरी 62 34 266
7 फरवरी 138 59 295
6 फरवरी 43 34 375
5 फरवरी 79 68 384
4 फरवरी 112 76 395
3 फरवरी 141 94 431
2 फरवरी 44 76 478
1 फरवरी 129 69 446-----------------
कोट
जिले में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के कारण एक महिला की मौत हुई। हालांकि कोरोना संक्रमण के मामले कम होते जा रहे है, लेकिन लोगों से अपील की जाती है वो लापरवाही न करें। समय पर वैक्सीन की डोज व कोरोना नियमों का पालन जरूर करें।
-डॉ. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी।
-------------
23 स्थानों पर 6000 को लगाई जाएगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 प्लस आयुवर्ग वालों को बुधवार को 23 स्थानों पर 6000 लोगों को कोरोना की डोज लगाई जाएगी। जिले में मंगलवार को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, गुरावड़ा, नाहड़, बावल, मीरपुर, यूपीएचसी आकेड़ा, कुतुबपुर व राजीव नगर, सेक्टर-4 स्थित हुडा डिस्पेंसरी, पीएचसी डहीना, जाटूसाना, फतेहपुरी, गंगायचा अहीर, धारूहेड़ा, मसानी, भाड़ावास, संगवाड़ी, कसौला, टांकड़ी, बासदूधा, सीहा, बोहतवास अहीर, बव्वा व गुडियानी में अलग-अलग स्थानों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
------------------
5250 किशोरों को लगाई जाएगी वैक्सीन
जिले में मंगलवार को 21 स्थानों पर 5250 किशोंरो को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। शेडयूल अनुसार शहर के नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, सीएचसी गुरावड़ा, सीएचसी नाहड़, सीएचसी बावल, सीएचसी मीरपुर, यूपीएचसी आकेड़ा, हुडा डिस्पेंसरी सेक्टर-4, यूपीएचसी कुतुबपुर, यूपीएचसी राजीव नगर, पीएचसी डहीना, पीएचसी जाटूसाना, पीएचसी फतेहपुरी, पीएचसी गंगायचा अहीर, पीएचसी धारूहेड़ा, पीएचसी मसानी, पीएचसी भाड़ावास, पीएचसी संगवाड़ी, पीएचसी कसौला, पीएचसी टांकड़ी, पीएचसी बासदूधा, पीएचसी सीहा, पीएचसी बोहतवास अहीर, पीएचसी बव्वा, पीएचसी गुड़ियानी में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
------------------
आज 2300 को लगाई जाएगी बूस्टर डोज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर व 60 प्लस आयुवर्ग वालों को 23 स्थानों पर 2300 को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। शहर के नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, सीएचसी गुरावड़ा, सीएचसी नाहड़, सीएचसी बावल, सीएचसी मीरपुर, यूपीएचसी आकेड़ा, हुडा डिस्पेंसरी सेक्टर-4, यूपीएचसी कुतुबपुर, यूपीएचसी राजीव नगर, पीएचसी डहीना, पीएचसी जाटूसाना, पीएचसी फतेहपुरी, पीएचसी गंगायचा अहीर, पीएचसी धारूहेड़ा, पीएचसी मसानी, पीएचसी भाड़ावास, पीएचसी संगवाड़ी, पीएचसी कसौला, पीएचसी टांकड़ी, पीएचसी बासदूधा, पीएचसी सीहा, पीएचसी बोहतवास अहीर, पीएचसी बव्वा, पीएचसी गुड़ियानी में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।