फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मोबाइल छीनने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Nov 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। बीते 20 अक्तूबर को बनीपुर चौक के पास एक व्यक्ति से मोबाइल फोन छीनने के मामले में एक और आरोपी गुजरान चौक बावल निवासी लखन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार बिहार के जिला पटना के गांव भोला चक हाल आबाद झुग्गी झोपड़ी नजदीक रेलवे फाटक रसियावास रोड (बावल) निवासी रमेश कुमार ने शिकायत में कहा था कि 20 अक्तूबर की रात वह बनीपुर चौक से बावल कस्बे की तरफ पैदल पैदल जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरा ग्राउंड के पास दो युवक आए और उसका मोबाइल फोन छीन कर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बावल में मामला दर्ज करके एक आरोपी मोहल्ला टिबडीपुर बावल निवासी भरत सिंह उर्फ भरतू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें