फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल विक्रेता पर हमला कर नकदी छीनने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाईवाली चौक स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार देर शाम एक फल विक्रेता पर हमला कर नकदी छीनने के मामले में शहर थाना पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहल्ला रामबास निवासी अभिषेक उर्फ अंगद है। मामले में पुलिस एक आरोपी मोहल्ला रामबास निवासी मोनू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में शहर के मोहल्ला रामबास निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह नाईवाली चौक पर फलों की रेहड़ी लगाते है। 22 फरवरी की रात को रेहड़ी पर काम करने वाले लड़कों से हिसाब करने के बाद गोदाम में भेज दिया था। वह वहीं स्थित एक मेडिकल स्टोर के सामने खड़े होकर हिसाब के रुपये गिन रहे थे, इसी दौरान मोहल्ला रामबास निवासी अंगद उर्फ अभिषेक, मोनू, विक्रम, रामौतार, विकास उर्फ विक्की व अन्य युवकों ने पीछे से हमला कर दिया। अभिषेक ने नाक पर पिस्तौल की बट मार कर घायल कर दिया। अन्य हमलावरों ने डंडों, राड व कुल्हाड़ी से मारपीट की। आरोपी उनसे करीब 37 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। सूचना के बाद उनके परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए थे।
पुलिस ने बुधवार की शाम एक आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया था। वीरवार को पुलिस ने मामले में दूसरे आरोपी अभिषेक उर्फ अंगद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें