फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि, चिंतित हुए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में शुक्रवार की देर शाम दस मिनट से अधिक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई जिससे फसलों को नुकसान होने से किसान मायूस हो गए। जिले के रेवाड़ी और बावल क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की पुष्टि हो गई है। धारूहेड़ा क्षेत्र में ओलावृष्टि की वजह से आमजन जीवन पर प्रभावित हुआ है। उधर कस्बा धारूहेड़ा के सोहना -रेवाड़ी रोड़ पर तेज बारिश और ओलावृष्टि की वजह से सड़क पर पानी बहकर चल पड़ा। इस वजह से वाहन चालकों और बाजार में पैदल खरीददारी करने निकले लोगों और औद्योगिक कंपनियों से अपनी ड्यूटी देने के बाद घर लौटने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मनेठी, डहीना, खोल, जाटूसाना, पाल्हावास और कोसली, नाहड़ में भी ओलावृष्टि से सरसों की फसल की फली फूटने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें