जिला सचिवालय के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित वर्कर्स व हेल्पर की तालमेल कमेटी की जिला इकाई की ओर से सुभाष पार्क में आशा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी है। कमेटी की जिला प्रधान तारा देवी व राजबाला की अध्यक्षता में मांगों को लेकर विचार विमर्श किया गया। कामरेड बलराम ने प्रदर्शन के दौरान अपने विचार विमर्श किए।
जिला प्रधान ने मांगों को लेकर बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/वर्कर एवं सहायिका/हेल्पर को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 24000 रुपये तथा हेल्पर को 16000 रुपये मानदेय तुरंत लागू किया जाए, मानदेय पर डीए लागू करके तुरंत एरियर सहित भुगतान किया जाए, सरकारी मीटिंग में जाने आने का डीए लागू किया जाए तथा 18 कि.मी. की शर्त हटाई जाए, दुर्घटना व मृत्यु का मुआवजा और बीमारी होने पर इलाज का पूरा खर्चा दिया जाए, सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी जाए, रिटायरमेंट पर पांच लाख नकद राशि व पेंशन दी जाए, आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया गांवों में 2000 रुपये, कस्बे में 3000 रुपये व शहर में 5000 रुपये लागू किया जाए, आईसीडीएस द्वारा चलाई गई योजना में खाली पदों को तुरंत भरा जाए, विभागीय पदोन्नति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/वर्कर को सुपरवाइजर एवं सहायिका/हेल्पर को वर्कर बनाने में 50 प्रतिशत रिजर्वेशन दी जाए। उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर सरकार को लगातार इस विषय में बार-बार ज्ञापन दिए है। हमारी अपील है कि सरकार इन मांगों के समाधान के लिए अविलंब तालमेल कमेटी से बात करके मांगों पर विचार करके समाधान करे। इस अवसर पर कामरेड राजेंद्र सिंह, किसान संघर्ष समिति जिला रेवाड़ी ने अपना समर्थन दिया। हरिसिंह मुलोदिया जिला प्रधान हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच ने भी अपने विचार रखे।