रेवाड़ी में अंडमान के युवक के साथ लूट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला लिटिल निवासी पीकेएस मूर्ति ने बताया कि वह रात को दिल्ली से बस में सवार होकर रेवाड़ी बस स्टैंड पर पहुंचा था, उसे जोधपुर में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाना था।
रेवाड़ी में अंडमान के एक युवक का रात के समय ऑटो सवार बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए, बैग में 26 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस को दी शिकायत में अंडमान के जिला लिटिल निवासी पीकेएस मूर्ति ने बताया कि वह रात को दिल्ली से बस में सवार होकर रेवाड़ी बस स्टैंड पर पहुंचा था, उसे जोधपुर में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाना था। जिसके लिए रेवाडी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी।
विज्ञापन
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
इसी दौरान बस स्टैंड के बाहर एक ऑटो रुका। उसने ऑटो चालक से उसे रेलवे स्टेशन तक ले चलने को कहा। पीकेएस मूर्ति ने 100 रुपये में ऑटो बुक किया और ऑटो में सवार हो गया। शहर से अपरिचित होने का फायदा उठाकर ऑटो सवार दो बदमाश उसे रेलवे स्टेशन के बजाय एक सुनसान जगह पर ले गए और बताया कि सामने रेलवे स्टेशन है। जैसे ही मूर्ति ऑटो से उतरकर पैसे देने लगे, ऑटो में बैठे बदमाश उनका बैग लेकर भाग गए।
पुलिस ने शुरू की जांच
वारदात होने के बाद रात के 12.30 बजे पीकेएस मूर्ति काफी देर तक इधर-उधर भटकता रहा। इसके बाद उसने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मॉडल टाउन थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।