फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व ताइक्वांडो ग्रां प्री प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे अमन कादियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अमन कादियान विश्व ताइक्वांडो ग्रां प्री प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीन से पांच जून तक इटली में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में वह 58 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में विश्वभर से 30 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन हुआ है। शहर के पटौदी रोड निवासी अमन कादियान पिछले सात साल से गुरुग्राम स्थित निजी ताइक्वांडो अकादमी में अभ्यास करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2019 में चीन में आयोजित द बेल्ट एंड रोड चाइना ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेजबान देश के खिलाड़ी सुनयोंगजू को 16-10 अंक के अंतर से पराजित कर स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। इसके बाद विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका विश्व में 18वीं तथा ओलंपिक रैंकिग 54वीं हैं। अमन ने इसी वर्ष मार्च में ईरान में आयोजित एशियाई क्लब चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। अमन का दावा है कि वह भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी ओलंपिक रैंकिग के आधार पर वर्ल्ड ताइक्वांडो ग्रां प्री में जगह बनाई हैं। इस प्रतियोगिता में यदि अमन स्वर्ण पदक जीतते हैं तो उन्हें 60 अंक मिलेंगे जिससे उनकी ओलंपिक की राह आसान हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें