कॉलेज के सभागार में बैठक की शुरूआत करते संस्था के पदाधिकारी। संस्था
रेवाड़ी। पब्लिक एजुकेशन बोर्ड की वार्षिक आम सभा की बैठक केएलपी कॉलेज के सभागार में आयोजित की गई। बोर्ड के प्रधान अशोक सोमाणी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में पीईबी के साथ-साथ बोर्ड के अधीन चारों शिक्षण संस्थानों का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया था आगामी रूपरेखा तय की गई।
बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के साथ हुआ। बोर्ड के प्रधान अशोक सोमाणी ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्द्धात्मक युग संस्थाओं को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए बेहतर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कॉलेजियम के सभी सदस्यों से संस्थाओं के हित में एकजुट होकर चलने का आह्वान भी किया।
बोर्ड के सचिव कपिल गोयल ने बोर्ड द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी, जबकि कोषाध्यक्ष अजय ने सभी संस्थाओं का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। केएलपी कॉलेज की प्राचार्या डॉ कविता गुप्ता, आरडीएस पब्लिक गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ दलबीर सिंह, सतीश बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चिराग नागपाल व सतीश पब्लिक स्कूल की प्राचार्या संगीता यादव ने अपने-अपने संस्थानों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आगामी रूपरेखा की जानकारी दी।
बैठक में केएलपी कॉलेज के प्रधान रिपुदमन गुप्ता, उपप्रधान संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी, प्रधान मुकेश भट्टेवाला, सतीश पब्लिक स्कूल के प्रधान अनिल रस्तोगी, महासचिव प्रवीण सांतोवाले, कोषाध्यक्ष प्रमिला भार्गव, प्रधान एनके गुप्ता, प्रबंधक अजय यादव के अतिरिक्त ब्रिज लाल गोयल व अन्य मौजूद रहे।