फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: देह व्यापार मामले में होटल मालिक और महिला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2026 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बिठवाना बस स्टॉप के पास एक होटल में देह व्यापार की शिकायत पर थाना मॉडल टाउन पुलिस ने छापा डाला और होटल मालिक समेत दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मोहल्ला विकास नगर निवासी अनूप और पानीपत निवासी नर्गिश है। आरोपी नर्गिश वर्तमान में रॉकलैंड होटल में किराए पर रह रही थी। मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

थाना मॉडल टाउन प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि 22 सितंबर को पुलिस को होटल में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने बोगस ग्राहक के माध्यम से बिठवाना बस स्टॉप के नजदीक स्थित रॉकलैंड होटल में छापा डाला ।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल से दो महिलाओं को मुक्त कराया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गांव बुढ़पुर निवासी सुनील को पहले गिरफ्तार किया था। पूछताछ और जांच के आधार पर पुलिस ने रविवार को होटल मालिक अनूप और महिला आरोपी नर्गिश को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें