फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को कृमि मुक्त बनाने में एल्बेंडाजोल की गोली उपयोगी

विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते उपायुक्त यशेंद्र सिंह। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। बच्चों को कृमि मुक्त बनाने में एल्बेंडाजोल की गोली सुरक्षित व प्रभावशाली है। सभी अभिभावकों को चाहिए कि वे इन गोलियों को अपने बच्चों को अवश्य खिलाएं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने शुक्रवार को सचिवालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, नगर परिषद व आईएमए के डाक्टरों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि बच्चों को कुपोषण से बचाने और उन्हें स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कृमि मुक्ति दिवस मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पेट के कीड़ों की बीमारी से मुक्त करना है। यह बीमारी बच्चों में शारीरिक कमजोरी उत्पन्न करती है, जिससे बच्चा कुपोषण का शिकार हो जाता है।
सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि हेल्थ कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति प्रोग्राम 12 से 18 सितंबर तक जिले के 1 से 19 वर्ष के बच्चों को आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से एल्बेंडाजोल की गोली घर-घर जाकर नि:शुल्क खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति प्रोग्राम के नोडल अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि 1 से 2 साल के बच्चों को आधी गोली खिलाएं, दवा को दो चम्मच के बीच रखकर पूरी तरह पीस लें और पीने के पानी में मिलाकर ही दवा खिलाएं। 2 से 3 साल के बच्चों को दवा की एक गोली दो चम्मच के बीच रखकर पूरी तरह पीस लें और पीने के पानी में मिलाकर ही खिलाएं। इसके अलावा 3 से 19 साल तक के बच्चों को दवा की पूरी गोली चबाकर खानी है। बिना चबाकर खाई गई गोली का प्रभाव कम हो जाता है। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने सामने ही बच्चों को गोली खिलाएं। इस मौके पर ईओ नगर परिषद अभय सिंह, डॉ. पवन, डॉ. राजबीर, मास्टर रामपाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास संगीता यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें